Waste water Treatment/Sewage Treatment, Environmental Biotechnology

वेस्ट वाटर/सीवेज ट्रीटमेंट

सभी जीव - जंतुओं तथा पेड़ - पौधों को संरचनात्मक और कार्यात्मक क्रियाओं के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पानी जीवन के हर रूप के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। लेकिन प्रदूषण के कारण पानी की गुणवत्ता और मात्रा प्रभावित होती है। प्रदूषित जल बीमारियों को फेलाने के लिए सबसे सामान्य स्रोत है। इसके साथ ही इसमें अनेक केमिकल टॉक्सिन पाए जाते हैं। ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए ये अनुपचारित रूप में झीलों और नदियों में नहीं जाने दिया जाता है। अतः अपशिष्ट/प्रदूषित जल का उपचार करना और पीने के उद्देश्य के लिए शुद्ध करना अत्यंत आवश्यक है।

Bioinformatics, Biological Database, GenBank Biotechnology B.sc 3 year, Microbiology

डेटाबेस, बायोलॉजिकल डेटाबेस, GenBank

डेटाबेस का परिचय

डेटाबेस किसी भी प्रकार के डेटा को ठीक से संग्रहीत, खोज और पुनः प्राप्त करने के लिए एक सुविधाजनक प्रणाली है। यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग कैबिनेट है, जो कम्प्यूटरीकृत डेटा संग्रह के लिए रिपॉजिटरी या कंटेनर है। यह संबंधित डेटा का सरल और व्यवस्थित संग्रह है जिस तक कई उपयोगकर्ता पहुंच सकते हैं। यह जानकारी की विशाल मात्रा को संग्रहीत करने के लिए सुविधाजनक और कुशल विधि प्रदान करता है। यह खोज मानदंड की विविधता के द्वारा संग्रहीत जानकारी की आसान पुनर्प्राप्ति की अनुमति देता है। बड़ी मात्रा में डेटा पंक्तियाँ और कॉलम के रूप में स्टोर होता है। डेटाबेस लिंक विभिन्न विविध संसाधनों से जानकारी उत्पन्न करता है और विचाराधीन विषय का व्यापक ज्ञान प्रदान करता है।