पोषण संबंधी आवश्यकता के आधार पर बैक्टीरिया का वर्गीकरण
Classification of Bacteria on the basis of Nutritional Requirement
B.Sc Microbiology 1 Year
सभी जीवो के समान बैक्टीरिया को अपनी वृद्धि और समान्य कार्य करने के लिए पोषक तत्त्वों की आवश्यकता होती है। किसी भी जीव के पोषक तत्व की आवश्यकता उसके जैव रासायनिक संघटन पर निर्भर करती है। बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए एक न्यूट्रिएंट मीडिया की आवश्यकता होती है, जिसमे वृद्धि के लिए जरूरी सभी चीजें शामिल होती हैं। बैक्टीरिया को कल्चर करने के लिए कई प्रकार के कल्चर मीडिया विकसित किए गए हैं, क्योंकि इनकी पोषक तत्वो की अवश्यकता आम तौर पर बदलती रहती है। बैक्टीरिया को पोषण के आधार पर कई प्रकार से विभाजित किया गया है।