Showing posts with label Bioinformatics. Show all posts
Showing posts with label Bioinformatics. Show all posts

बायोसेंसर - परिभाषा, वर्किंग प्रिंसिपल, विशेषताएँ, प्रकार तथा अनुप्रयोग | B.sc Biotechnology/microbiology Hindi me

बायोसेंसर क्या है ?

बायोसेंसर एक ऐसा सेंसिंग डिवाइस है जो बायोलॉजिकल सिस्टम को डायरेक्ट शामिल किये बिना किसी पदार्थ की सांद्रता या अन्य बायोलॉजिकल पैरामीटर को निर्धारित करता है। बायोसेंसर ट्रांसड्यूसर का उपयोग करके बायोलॉजिकल सेंसिंग एलिमेंट तथा डिटेक्टर के बिच कनेक्शन बनता है।

बायो का अर्थ है - जीवित सिस्टम तथा सेंसर का अर्थ है - किसी भी चीज को डिटेक्ट या सेन्स करने वाला डिवाइस, इस प्रकार बायोसेंसर शब्द का अर्थ है बायोलॉजिकल रिस्पांस को सेन्स करके इलेक्ट्रिकल सिग्नल में परिवर्तित करने वाला डिवाइस। सबसे अधिक ज्ञात बायोसेंसर ग्लूकोज बायोसेंसर है।

Bioinformatics, Biological Database, GenBank Biotechnology B.sc 3 year, Microbiology

डेटाबेस, बायोलॉजिकल डेटाबेस, GenBank

डेटाबेस का परिचय

डेटाबेस किसी भी प्रकार के डेटा को ठीक से संग्रहीत, खोज और पुनः प्राप्त करने के लिए एक सुविधाजनक प्रणाली है। यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग कैबिनेट है, जो कम्प्यूटरीकृत डेटा संग्रह के लिए रिपॉजिटरी या कंटेनर है। यह संबंधित डेटा का सरल और व्यवस्थित संग्रह है जिस तक कई उपयोगकर्ता पहुंच सकते हैं। यह जानकारी की विशाल मात्रा को संग्रहीत करने के लिए सुविधाजनक और कुशल विधि प्रदान करता है। यह खोज मानदंड की विविधता के द्वारा संग्रहीत जानकारी की आसान पुनर्प्राप्ति की अनुमति देता है। बड़ी मात्रा में डेटा पंक्तियाँ और कॉलम के रूप में स्टोर होता है। डेटाबेस लिंक विभिन्न विविध संसाधनों से जानकारी उत्पन्न करता है और विचाराधीन विषय का व्यापक ज्ञान प्रदान करता है। 

MP SET 2024 Syllabus हिंदी में, Subject - Life Science Syllabus हिंदी में, MP SET 2024 जीवन विज्ञान, Optional Paper II Life Science

MP SET SYLLABUS
Subject - Life Science
MP SET जीवन विज्ञान

Optional Paper II

SYLLABUS

UNITS:

1. अणु और जीव विज्ञान के साथ उनकी अंतःक्रिया
2. कोशिकीय संगठन
3. मौलिक प्रक्रियाएं
4. सेल संचार और सेल सिग्नलिंग
5. विकासात्मक जीव विज्ञान
6. सिस्टम फिजियोलॉजी - प्लांट
7. सिस्टम फिजियोलॉजी - जन्तु
8. वंशानुक्रम जीवविज्ञान
9. जीवन रूपों की विविधता
10. पारिस्थितिक सिद्धांत
11. विकास एवं व्यवहार
12. अनुप्रयुक्त जीवविज्ञान
13.जीवविज्ञान में विधियाँ

बायोइनफॉरमैटिक्स का परिचय, इतिहास और अनुप्रयोग B.Sc. 3 Year Biotechnology, Paper 2 - Bioinformatics, Unit 1- Introduction, History and Applications of Bioinformatics B.Sc. notes in Hindi

B.Sc. 3 Year Biotechnology, Paper 2 - Bioinformatics, Unit 1- Introduction, History and Applications of Bioinformatics
इकाई 1- बायोइनफॉरमैटिक्स का परिचय, इतिहास और अनुप्रयोग


परिचय (Introduction)

बायोइनफॉरमैटिक्स (जैव सूचना विज्ञान) बायोलॉजी की एक शाखा है जिसमें DNA, RNA और प्रोटीन जैसे बायोलॉजिकल मैक्रोमोलेक्यूल्स के स्टोरेज, पुनर्प्राप्ति (retrieval), हेरफेर (manipulation) और वितरण (distribution) से संबंधित जानकारी के साथ डील किया जाता है।

बायोइंफॉर्मेटिक्स शब्द 2 शब्दों से व्युत्पन्न हुआ है - बायो का अर्थ है जीव विज्ञान और इन्फॉर्मेटिक्स (फ्रेंच शब्द) का अर्थ है डेटा प्रोसेसिंग। तो बायोइनफॉरमैटिक्स का पूरा अर्थ, बायोलॉजिकल डेटा प्रोसेसिंग है। इस बहुविषयक क्षेत्र (multidisciplinary field) में बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी (statics), भौतिकी (physics), इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित (mathematics) और जैव प्रौद्योगिकी (biotechnology) शामिल हैं।