B.Sc माइक्रोबायोलॉजी: इम्यूनिटी क्या है ? इसकी परिभाषा तथा प्रकार हिंदी में

इम्यूनिटी

आपने देखा होगा जब भी हमें कोई छोटी - मोटी चोट लगती है या थोड़ा सर्दी - जुखाम होता है, तो हम बहुत कम ट्रीटमेंट या कभी - कभी बिना ट्रीटमेंट के भी ठीक हो जाते है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने तथा हमारे शरीर को सुरक्षित रखने के लिए एक सिस्टम काम करता है, जिसे इम्यून सिस्टम कहते है तथा शरीर की बीमारियों या इंफेक्शन से लड़ने की इस क्षमता को इम्यूनिटी कहते है

स्टरलाइजेशन की केमिकल मेथड्स B.Sc 1 Year Microbiology in Hindi

स्टरलाइजेशन की केमिकल मेथड्स 

माइक्रोऑर्गेनिज्म की ग्रोथ को रोकने के लिए या उन्हें पूर्ण रूप से हटाने के लिए विभिन्न प्रकार के केमिकल्स का उपयोग स्टरलाइजेशन प्रक्रिया के दौरान किया जाता है। 

कुछ मुख्य केमिकल निम्नलिखित है - 


1. फिनोल तथा फेनोलिक कम्पाउंड्स - 

सन 1880 में जोसेफ लिस्टर ने सर्वप्रथम फिनोल को डिसइंफेक्टेंट के रूप में उपयोग किया था। फिनोल तथा इसके कम्पाउंड्स बहुत अच्छे व प्रभावी डिसइंफेक्टेंट है लगभग 5% फिनोल का जलीय विलयन सभी प्रकार के माइक्रोऑर्गेनिज्म्स की वेजिटेटिव सेल्स को शीघ्रता से मार सकता है
 

स्टरलाइजेशन की फिजिकल मेथड्स B.Sc Microbiology Hindi

स्टरलाइजेशन

जैसा की हम जानते है, माइक्रोऑर्गेनिज्म्स हर जगह पाए जाते है व कंटामिनेशन अथवा कई इन्फेक्शन वाली बीमारियाँ  फैलाते है, अतः किसी वस्तु से इन्हे हटाना अतिआवश्यक हो जाता है। स्टरलाइजेशन ( निर्जमीकरण या विसंक्रमण ) एक ऐसी प्रकिया को कहा जाता है, जिसके अंतर्गत किसी स्थान या वस्तु से सभी प्रकार के माइक्रोऑर्गेनिज्म्स को पूरी तरह से हटाया जाता है। 

कल्चर मीडिया के प्रकार B.Sc 1 Year, Paper - 2, Unit - 3 Microbiology

कल्चर मीडिया

माइक्रोऑर्गेनिज्म की ग्रोथ तथा रिप्रोडक्शन के लिए साधारण एनवायरमेंट या खाद्य पदार्थ काम नहीं आते है। बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए विशेष प्रकार के मीडियम को तैयार किया जाता है जिसे आम तौर पर कल्चर मीडिया कहा जाता है (यह सॉलिड, लिक्विड या सेमीसोलिड हो सकता है)। कल्चर मीडिया में माइक्रोऑर्गेनिज्म या अन्य कोशिकाओं की वृद्धि के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपलब्ध होते है तथा इनमें पोषक तत्वों की सांद्रता उतनी ही होती है जितना वृद्धि के लिए आवश्यक होता हैं। ऐसा नहीं है कि सभी माइक्रोऑर्गेनिज्म एक ही प्रकार के कल्चर मीडिया में विकसित हो सकते हैं, विभिन्न स्पीशीज के माइक्रोऑर्गेनिज्म को अपनी वृद्धि के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों तथा तापमान की आवश्यकता होती है। माइक्रोऑर्गेनिज्म की विशेष आवश्यकता के अनुसार भिन्न - भिन्न कल्चर मीडिया तैयार किये जाते हैं। 

बायोसेंसर - परिभाषा, वर्किंग प्रिंसिपल, विशेषताएँ, प्रकार तथा अनुप्रयोग | B.sc Biotechnology/microbiology Hindi me

बायोसेंसर क्या है ?

बायोसेंसर एक ऐसा सेंसिंग डिवाइस है जो बायोलॉजिकल सिस्टम को डायरेक्ट शामिल किये बिना किसी पदार्थ की सांद्रता या अन्य बायोलॉजिकल पैरामीटर को निर्धारित करता है। बायोसेंसर ट्रांसड्यूसर का उपयोग करके बायोलॉजिकल सेंसिंग एलिमेंट तथा डिटेक्टर के बिच कनेक्शन बनता है।

बायो का अर्थ है - जीवित सिस्टम तथा सेंसर का अर्थ है - किसी भी चीज को डिटेक्ट या सेन्स करने वाला डिवाइस, इस प्रकार बायोसेंसर शब्द का अर्थ है बायोलॉजिकल रिस्पांस को सेन्स करके इलेक्ट्रिकल सिग्नल में परिवर्तित करने वाला डिवाइस। सबसे अधिक ज्ञात बायोसेंसर ग्लूकोज बायोसेंसर है।

Waste water Treatment/Sewage Treatment, Environmental Biotechnology

वेस्ट वाटर/सीवेज ट्रीटमेंट

सभी जीव - जंतुओं तथा पेड़ - पौधों को संरचनात्मक और कार्यात्मक क्रियाओं के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पानी जीवन के हर रूप के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। लेकिन प्रदूषण के कारण पानी की गुणवत्ता और मात्रा प्रभावित होती है। प्रदूषित जल बीमारियों को फेलाने के लिए सबसे सामान्य स्रोत है। इसके साथ ही इसमें अनेक केमिकल टॉक्सिन पाए जाते हैं। ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए ये अनुपचारित रूप में झीलों और नदियों में नहीं जाने दिया जाता है। अतः अपशिष्ट/प्रदूषित जल का उपचार करना और पीने के उद्देश्य के लिए शुद्ध करना अत्यंत आवश्यक है।

Bioinformatics, Biological Database, GenBank Biotechnology B.sc 3 year, Microbiology

डेटाबेस, बायोलॉजिकल डेटाबेस, GenBank

डेटाबेस का परिचय

डेटाबेस किसी भी प्रकार के डेटा को ठीक से संग्रहीत, खोज और पुनः प्राप्त करने के लिए एक सुविधाजनक प्रणाली है। यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग कैबिनेट है, जो कम्प्यूटरीकृत डेटा संग्रह के लिए रिपॉजिटरी या कंटेनर है। यह संबंधित डेटा का सरल और व्यवस्थित संग्रह है जिस तक कई उपयोगकर्ता पहुंच सकते हैं। यह जानकारी की विशाल मात्रा को संग्रहीत करने के लिए सुविधाजनक और कुशल विधि प्रदान करता है। यह खोज मानदंड की विविधता के द्वारा संग्रहीत जानकारी की आसान पुनर्प्राप्ति की अनुमति देता है। बड़ी मात्रा में डेटा पंक्तियाँ और कॉलम के रूप में स्टोर होता है। डेटाबेस लिंक विभिन्न विविध संसाधनों से जानकारी उत्पन्न करता है और विचाराधीन विषय का व्यापक ज्ञान प्रदान करता है।