बायोसेंसर - परिभाषा, वर्किंग प्रिंसिपल, विशेषताएँ, प्रकार तथा अनुप्रयोग | B.sc Biotechnology/microbiology Hindi me

बायोसेंसर क्या है ?

बायोसेंसर एक ऐसा सेंसिंग डिवाइस है जो बायोलॉजिकल सिस्टम को डायरेक्ट शामिल किये बिना किसी पदार्थ की सांद्रता या अन्य बायोलॉजिकल पैरामीटर को निर्धारित करता है। बायोसेंसर ट्रांसड्यूसर का उपयोग करके बायोलॉजिकल सेंसिंग एलिमेंट तथा डिटेक्टर के बिच कनेक्शन बनता है।

बायो का अर्थ है - जीवित सिस्टम तथा सेंसर का अर्थ है - किसी भी चीज को डिटेक्ट या सेन्स करने वाला डिवाइस, इस प्रकार बायोसेंसर शब्द का अर्थ है बायोलॉजिकल रिस्पांस को सेन्स करके इलेक्ट्रिकल सिग्नल में परिवर्तित करने वाला डिवाइस। सबसे अधिक ज्ञात बायोसेंसर ग्लूकोज बायोसेंसर है।

Waste water Treatment/Sewage Treatment, Environmental Biotechnology

वेस्ट वाटर/सीवेज ट्रीटमेंट

सभी जीव - जंतुओं तथा पेड़ - पौधों को संरचनात्मक और कार्यात्मक क्रियाओं के लिए पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पानी जीवन के हर रूप के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। लेकिन प्रदूषण के कारण पानी की गुणवत्ता और मात्रा प्रभावित होती है। प्रदूषित जल बीमारियों को फेलाने के लिए सबसे सामान्य स्रोत है। इसके साथ ही इसमें अनेक केमिकल टॉक्सिन पाए जाते हैं। ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए ये अनुपचारित रूप में झीलों और नदियों में नहीं जाने दिया जाता है। अतः अपशिष्ट/प्रदूषित जल का उपचार करना और पीने के उद्देश्य के लिए शुद्ध करना अत्यंत आवश्यक है।

Bioinformatics, Biological Database, GenBank Biotechnology B.sc 3 year, Microbiology

डेटाबेस, बायोलॉजिकल डेटाबेस, GenBank

डेटाबेस का परिचय

डेटाबेस किसी भी प्रकार के डेटा को ठीक से संग्रहीत, खोज और पुनः प्राप्त करने के लिए एक सुविधाजनक प्रणाली है। यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग कैबिनेट है, जो कम्प्यूटरीकृत डेटा संग्रह के लिए रिपॉजिटरी या कंटेनर है। यह संबंधित डेटा का सरल और व्यवस्थित संग्रह है जिस तक कई उपयोगकर्ता पहुंच सकते हैं। यह जानकारी की विशाल मात्रा को संग्रहीत करने के लिए सुविधाजनक और कुशल विधि प्रदान करता है। यह खोज मानदंड की विविधता के द्वारा संग्रहीत जानकारी की आसान पुनर्प्राप्ति की अनुमति देता है। बड़ी मात्रा में डेटा पंक्तियाँ और कॉलम के रूप में स्टोर होता है। डेटाबेस लिंक विभिन्न विविध संसाधनों से जानकारी उत्पन्न करता है और विचाराधीन विषय का व्यापक ज्ञान प्रदान करता है। 

रिकोम्बिनेन्ट DNA टेक्नोलॉजी में उपयोग होने वाले आवश्यक एंजाइम्स, B.Sc Microbiology Notes हिंदी में, Biotechnology, M.sc, MP SET, NET, Hindi Notes, rDNA Technology

रिकोम्बिनेन्ट DNA टेक्नोलॉजी में उपयोग होने वाले आवश्यक एंजाइम्स

Essential Enzymes used in Recombinant DNA Technology

रिकोम्बिनेन्ट DNA टेक्नोलॉजी या rDNA टेक्नोलॉजी 1973 में स्टेनली N कोहेन और हर्बर्ट W बोयर द्वारा विकसित की गई थी। rDNA टेक्नोलॉजी में इनविट्रो प्रक्रियाओं का उपयोग करके एक जीव के जीन को दूसरे जीव में स्थानांतरित किया जाता है। विभिन्न गतिविधियों वाले विभिन्न एंजाइम्स का उपयोग rDNA टेक्नोलॉजी में अनिवार्य रूप में किया जाता है।

MP SET 2024 Syllabus हिंदी में, Subject - Life Science Syllabus हिंदी में, MP SET 2024 जीवन विज्ञान, Optional Paper II Life Science

MP SET SYLLABUS
Subject - Life Science
MP SET जीवन विज्ञान

Optional Paper II

SYLLABUS

UNITS:

1. अणु और जीव विज्ञान के साथ उनकी अंतःक्रिया
2. कोशिकीय संगठन
3. मौलिक प्रक्रियाएं
4. सेल संचार और सेल सिग्नलिंग
5. विकासात्मक जीव विज्ञान
6. सिस्टम फिजियोलॉजी - प्लांट
7. सिस्टम फिजियोलॉजी - जन्तु
8. वंशानुक्रम जीवविज्ञान
9. जीवन रूपों की विविधता
10. पारिस्थितिक सिद्धांत
11. विकास एवं व्यवहार
12. अनुप्रयुक्त जीवविज्ञान
13.जीवविज्ञान में विधियाँ

बायोइनफॉरमैटिक्स का परिचय, इतिहास और अनुप्रयोग B.Sc. 3 Year Biotechnology, Paper 2 - Bioinformatics, Unit 1- Introduction, History and Applications of Bioinformatics B.Sc. notes in Hindi

B.Sc. 3 Year Biotechnology, Paper 2 - Bioinformatics, Unit 1- Introduction, History and Applications of Bioinformatics
इकाई 1- बायोइनफॉरमैटिक्स का परिचय, इतिहास और अनुप्रयोग


परिचय (Introduction)

बायोइनफॉरमैटिक्स (जैव सूचना विज्ञान) बायोलॉजी की एक शाखा है जिसमें DNA, RNA और प्रोटीन जैसे बायोलॉजिकल मैक्रोमोलेक्यूल्स के स्टोरेज, पुनर्प्राप्ति (retrieval), हेरफेर (manipulation) और वितरण (distribution) से संबंधित जानकारी के साथ डील किया जाता है।

बायोइंफॉर्मेटिक्स शब्द 2 शब्दों से व्युत्पन्न हुआ है - बायो का अर्थ है जीव विज्ञान और इन्फॉर्मेटिक्स (फ्रेंच शब्द) का अर्थ है डेटा प्रोसेसिंग। तो बायोइनफॉरमैटिक्स का पूरा अर्थ, बायोलॉजिकल डेटा प्रोसेसिंग है। इस बहुविषयक क्षेत्र (multidisciplinary field) में बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी (statics), भौतिकी (physics), इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित (mathematics) और जैव प्रौद्योगिकी (biotechnology) शामिल हैं।

पोषण संबंधी आवश्यकता के आधार पर बैक्टीरिया का वर्गीकरण, B.Sc Microbiology 1 Year Notes in Hindi

पोषण संबंधी आवश्यकता के आधार पर बैक्टीरिया का वर्गीकरण

Classification of Bacteria on the basis of Nutritional Requirement

B.Sc Microbiology 1 Year 

सभी जीवो के समान बैक्टीरिया को अपनी वृद्धि और समान्य कार्य करने के लिए पोषक तत्त्वों की आवश्यकता होती है। किसी भी जीव के पोषक तत्व की आवश्यकता उसके जैव रासायनिक संघटन पर निर्भर करती है। बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए एक न्यूट्रिएंट मीडिया की आवश्यकता होती है, जिसमे वृद्धि के लिए जरूरी सभी चीजें शामिल होती हैं। बैक्टीरिया को कल्चर करने के लिए कई प्रकार के कल्चर मीडिया विकसित किए गए हैं, क्योंकि इनकी पोषक तत्वो की अवश्यकता आम तौर पर बदलती रहती है। बैक्टीरिया को पोषण के आधार पर कई प्रकार से विभाजित किया गया है।